Read in App


• Tue, 20 Feb 2024 10:38 am IST


केदारनाथ धाम में जमी एक फीट बर्फ


रुद्रप्रयाग :  पहाड़ में आज भी मौसम खराब है और चारों धामों में बर्फबारी हुई। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, नंदा घुंघटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती व माणा घाटी में बर्फ गिरी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बदरीनाथ में आधा फीट, केदारनाथ में एक फीट, औली में दो इंच, गंगोत्री-यमुनोत्री में छह इंच ताजी बर्फ जमी। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड लौट आई है। बता दें कि बीते दो दिनों से बदला मौसम आज (मंगलवार को) भी बदला रहेगा। जबकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।