पिथौरागढ़: सीओ परवेज अली के निर्देशन में घाट चौकी पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले खटीमा निवासी पूरन सिंह को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थलों पर नशे में अराजकता फैलाने पर 57 लोगों का चालान किया गया। एसपी रेखा यादव ने कहा कि पुलिस यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अभियान चला रही है।