DevBhoomi Insider Desk • Mon, 30 Aug 2021 12:30 pm IST
गढ़वाल सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें
पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित मन की बात सुनीं। सासंद ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं । नन्दप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जन समस्याऐं भी जानी। अधिकारियों को फोन कर तत्काल समस्याओं का निदान करने के लिए दिये निर्देश दिये। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुये बताया कि रावत ने चमोली बस स्टैंड पर दुकानों में लगी भीषण आगजनी फर दुख जताया और घटना स्थल का निरीक्षण किया और आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।