Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 May 2022 3:51 pm IST


आम लोगों के लिए खोल गया कंडोलिया थीम पार्क


पौड़ी: पौड़ी कंडोलिया थीम पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पौड़ी के तत्कालीन डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कंडोलिया थीम पार्क को बनाया था। करीब डेढ़ साल बाद पौड़ी का कंडोलिया पार्क का संचालन विधिवत रूप से शुरू हो गया। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य और पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने संयुक्त रूप से कंडोलिया पार्क का शुभारंभ किया।इसी के साथ मनोरंज की कई खुबियों वाले इस पार्क में अब बच्चे, वयस्कों और वृद्धजनों सभी जा सकेंगे। इससे पहले इसके विधिवत संचालन नहीं हो पाने के कारण पार्क आम लोगों के लिए बंद था। पार्क अब किसी भी दिन बंद नहीं रहेगा और सुबह 6 सांय 8 बजे तक खुला रहेगा। पार्क में प्रवेश हेतु के लिए पांच रुपए के टिकट तय की गई है। पौड़ी का कंडोलिया पार्क प्रदेश में अपनी तरह का पार्क है जहां मनोरंजन के सभी साधन एक साथ है।