Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 7:51 am IST


रोमांटिक अंदाज में रितेश देशमुख और जेनेलिया ने मनाई होली


देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलीवुड सितारों पर भी रंगों का खुमार छाया हुआ है। बॉलीवुड के बहुत से सितारों की तस्वीरें होली खेलते हुए सामने आ चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी होली के रंग में रंगें नजर आ रहे हैं।


हाल ही में जेनेलिया और रितेश ने एक रोमांटिक वीडियो साझा करते हुए फैंस को होली की बधाई दी है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।