कोरोना फिर से अपने पांव फैलाने की कगार में लगा है। जिसकी रोकथाम को टीकाकरण का अभियान रविवार को किया गया हैं। जिसमे राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि प्रदेश में 42129 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें सबसे अधिक 26256 लोग 45 से 60 साल उम्र के रहे।
वही जानकारी से यह ज्ञात हुआ हैं कि साठ साल से अधिक उम्र के 12445 व्यक्तियों को भी टीका लगाया गया। इसके अलावा 2454 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 974 स्वास्थ्य कर्मियों का भी टीकाकरण हुआ। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख, 28 हजार, 938 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। जबकि साठ साल से अधिक उम्र के तीन लाख, 93 हजार, 513 व्यक्तियों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसी तरह 45 से 60 साल की उम्र के एक लाख, 21 हजार, 84 व्यक्तियों को भी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।