Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Apr 2023 3:30 pm IST

मनोरंजन

बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, बेटी देवी संग डांस करती आईं नजर


बिपाशा बसु और करण ग्रोवर इन दिनों अपने पैरेंटिंग के सफर को एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अक्सर अपने मदरहुड की झलक  दिखाती रहती हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा अभी तक दुनिया के सामने रिवील नहीं किया है, फिर भी फैंस उनकी बेटी देवी की महज कुछ झलकियां देखकर ही खुश हो जाते हैं।
एक्ट्रेस ने इन दिनों एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें  वे ढीली-ढाली पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। वहीं उनकी बेटी बेबी कैरियर में नजर आ रही हैं। बिपाशा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई इस लेटेस्ट क्लिप में मां और बेटी को एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। बिपाशा बसु ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- 'देवी के साथ डांस करना अब उनका सबसे पसंदीदा काम है।'