Read in App


• Wed, 7 Feb 2024 3:47 pm IST


"एक देश में दो कानून दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास है" : प्रवीण तोगड़िया


नैनीताल : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने विधानसभा में विधेयक पास कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पहल करने के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना की। कहा कि एक देश में शरीयत के मुताबिक दो कानून कतई नहीं हो सकते। एक देश में दो कानून दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास है। यूसीसी से यह सुनिश्चित हुआ है कि आने वाले समय में दूसरा पाकिस्तान खड़ा नहीं हो सकता है।यहां पत्रकार वार्ता में डाॅ.तोगड़िया ने ज्ञानवापी आदि के सवालों के जवाब में कहा कि पहले उन्हें सपने में राम का धनुष नजर आता था, जो रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या में नजर आने लगा है। अब उन्हें सपने में डमरू, कृष्ण की बांसुरी दिखने लगे हैं। इसलिए काशी विश्वनाथ में शिव, मथुरा में कृष्ण के रूप में सपना सच होने वाला है।

2024 में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैंने हिंदुओं के दिल का चुनाव जीता है। दिल का जीतना कठिन है, चुनाव जीतना आसान है।