Read in App


• Wed, 26 May 2021 6:26 pm IST


कोरोना मुक्ति के लिए गायत्री यज्ञ


उत्तरकाशी- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री परिजनों ने जनपद में गायत्री यज्ञ के माध्यम से करोना संक्रमण के निवारण के निस्तारण के लिए घर-घर में गायत्री यज्ञ व दीप यज्ञ का आयोजन किया। वरिष्ठ गायत्री परिजना के अजय प्रकाश बडोला ने बातया कि जनपद के विभिन्न धार्मिक संगठनों के माध्यम से देश व राज्य में चल रहा करोना संक्रमण के निस्तारण के लिए सभी लोगों ने घर-घर में गायत्री यज्ञ व दीप यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें काशी विश्वनाथ, मंदिर युवा समिति, पुजार गांव धनारी, डुंडा, ज्ञानसू में सभी लोगों ने गायत्री यज्ञ व दीप यज्ञ का आयोजन किया। जहां मां गायत्री से इस महामारी को शीघ्र ही समाप्त करने की प्राथना की। इस मौके पर दशरथ उनियाल, मानस प्रेमी शांति प्रसाद भट्ट, गणेश महाराज, चंद्र प्रकाश बहुगुणा, यशपाल सिंह पयाल, मुरली मनोहर भट्ट, अतोल पंवार, मोती, राहुल, मनीष रावत, सावित्री रावत, सत्य शिवानंद गिरी आदि मौजूद थे।