Read in App


• Sun, 6 Jun 2021 8:02 pm IST


लोहाघाट में नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों पर मुकदमा


लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन-पाटनी में जोड़या निवासी नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को एसओ मनीष खत्री ने बताया कि खेतीखान डिंग्डवाल निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा ने थाने में दहेज के लिए बेटी के पति और सास पर उसकी हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जिसमें कहा उनकी 21 वर्षीय बेटी किरन (21) की शादी 10 मार्च 2021 का जोड़या पाटन-पाटनी निवासी कुलदीप बिष्ट के साथ हुआ। पिता ने बताया कि शादी के बाद ही पति और सास उसके साथ मारपीट करने के साथ दहेज के लिए परेशान करने लगे।