Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Dec 2021 4:37 pm IST


भूख हड़ताल पर बैठे चार मृतक आश्रितों में से एक ही हालत बिगड़ी


चीनी मिल में नियोजन के लिए मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे चार मृतक आश्रितों में से एक की हालत बिगड़ गई। एसडीएम के निर्देश पर विशाल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था। बुधवार को नियोजन की मांग के लिए सागर डिसूजा, मनोज नेगी, विशाल, नावेद ने भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक धरना देकर आंदोलन करने पर प्रदेश सरकार नहीं चेती। जबकि पिछले दिनों देहरादून जाकर उन्हेेंने सीएम पुुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।