Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Jun 2022 4:44 pm IST


कविता मेहरा का अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता पद पर चयन


पिथौरागढ़: क्षेत्र के दौलावलिया निवासी कविता मेहरा का अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा छलोड़ी से हुई। उन्होंने गंगोलीहाट महाविद्यालय से स्नातक व पिथौरागढ़ महाविद्यालय से स्नातकोत्तर किया। उनकी इस उपलब्धि पर माता गीता देवी, पिता जगत सिंह, बीएड विभाग बेरीनाग की ममता जोशी, मनोज सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।