Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Jun 2022 8:00 am IST

नेशनल

राजधानी में आज दस्तक दे सकता है मानसून, उत्तरी पश्चिमी राज्यों को भी गर्मी से मिलेगी राहत


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाखों लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई प्री-मानसून की बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही दिल्लीवासियों को मानसून की सौगात मिलने वाली है।

संभावना जताई जा रही है कि, 27 जून यानि आज मानसून राजधानी में दस्तक दे सकता है। जिसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होगी। IMD के अनुसार, मानसून आमतौर पर 27-29 जून के आसपास दिल्ली से टकराता है। हाल ही में आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, दिल्ली और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य मानसून के करीब रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि के लिए राहत यह है। अगले 5 दिन में कई राज्यों में बारिश के आसार हैं और गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 29 जून तक ओडिशा, बिहार, झारखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में 27-29 जून तक और यूपी में 28-29 जून को भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है।