Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Feb 2023 3:30 pm IST

मनोरंजन

अब कार्तिक आर्यन को है 'सत्यप्रेम की कथा' से उम्मीद, फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से जुटे एक्टर


अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है।  ऐसे में अब फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का इंतजार है। कार्तिक इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं एक्टर की उम्मीदें भी अब इसी पर टिकी हुई हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को शानदार अनुभव बताया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'सत्यप्रेम की कथा' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'एक शानदार अनुभव।' इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है।शेयर फोटो में देखा जा सकता है कि किसी ने फिल्म का क्लैपरबोर्ड थामा हुआ है। 


अब इस पोस्ट पर फैंस भी अपना पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। इसे दखकर साफअंदाजा लगाया जा सकता है कि 'शहजादा' के फ्लॉप होने से कार्तिक की ब्रांड वेल्यू कम नहीं हुई है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह सच्ची प्रेम कहानी है और यह फिल्म जरूर कुछ अलग होगी। बेकरारी से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड को इग्नोर किया जा सकता है, लेकिन कार्तिक आर्यन को नहीं।' वहीं एक अन्य ने लिखा 'यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।'