Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Feb 2023 4:31 pm IST


144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार


उत्तरकाशी : मनेरी पुलिस ने 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसपी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मनेरी पुलिस ने बीती रात्रि को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मनेरी झरने के पास से दुर्गेश पुत्र मोहन लाल 23 वर्ष, निवासी औंगी, भटवाड़ी, उत्तरकाशी की स्कूटी से 144 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी को मौके पर सीज कर दिया। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल नरविन्द सिंह रावत, नवीन कवि थे।