Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 6 Nov 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए कई आरोप


एंटरटेनमेंट डेस्‍क: एक्‍ट्रेस राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच की लड़ाई अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है। राखी ने शनिवार को अपने वकील के साथ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शर्लिन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दोनों की आपस की छींटाकशी आखिरकार अब पुलिस स्टेशन पहुंच गयी।

राखी सावंत का कहना है कि शर्लिन ने मीडिया और सोशल प्लैटफॉर्म्स पर बार-बार उनका मजाक बनाया और उनका अपमान किया। राखी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ अपने प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। बीते दिनों में लगातार दोनों एक-दूसरे पर जुबानी प्रहार करते रहे हैं और एक-दूसरे के प्रति भद्दे और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

शर्लिन ने साजिद के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

इस घटनाक्रम के करीब एक हफ्ते पहले शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज करने के क्रम में राखी सावंत ने कहा कि शर्लिन की अपमानजनक टिप्पणियों की वजह से उनके प्रेमी व अन्य ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया है और उनका निजी जीवन काफी प्रभावित हुआ है।