Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Aug 2021 3:23 pm IST


रेसलर रवि कुमार दहिया फाइनल में पहुंचे, टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का चौथा पदक पक्का


भारत के 23-वर्षीय रेसलर रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट के फाइनल में पहुंचकर टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए चौथा पदक पक्का कर दिया है। रवि ने सेमीफाइनल में कज़ाकिस्तान के नूरइस्लाम सनायेव को हराया। भारत टोक्यो ओलंपिक्स में अब तक एक रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुका है।