Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Aug 2022 2:41 pm IST


ढुंगसिल की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन के साथ हो रहा पानी का रिसाव


तल्लीताल से लगी ढुंगसिल की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन के साथ पानी का रिसाव हो रहा है। शुक्रवार को बारिश के दौरान इसमें और इजाफा हो गया। इससे पहाड़ी के नीचे बसे खैरोला गांव के ग्रामीणों में भय बना है। ग्रामीणों का कहना है अगर प्रशासन ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो खैरोला गांव के साथ तल्लीताल क्षेत्र को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने भूगर्भ वैज्ञानिकों से पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और पानी के रिसाव की जांच कराने की मांग की है।



भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र के पिछले हिस्से में ढुंगसिल की पहाड़ी है। यहां भूस्खलन होने के साथ ही पानी का रिसाव हो रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान भूस्खलन बढ़ने लगा है। यदि समय रहते इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया खैरोला गांव और तल्लीताल के पिछले हिस्से की पहाड़ी में बने घर खतरे की जद में आ सकते हैं। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया और सलड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट ने बताया कि इस समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।