Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 11 Feb 2023 4:55 pm IST


कीर्ति इंटर कॉलेज में 'पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान' चलाया


उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के कीर्ति इंटर कॉलेज में पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान के तहत छात्रों को बेहत्तर शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान के तहत बच्चों को दो-दो नोटबुक वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की जन लोककल्याणकारी योजनाओं पर बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को बताया कि इन सभी योजनाओं को इस नोटबुक में दर्शाया गया है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि हमें नशे से दूर रहकर अपनी पढ़ाई में अच्छे से मन लगाकर अपने भविष्य की ओर ध्यान देना है। गौरतलब है कि 15 जनवरी को नेहा जोशी ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पढ़ेगा उत्तराखंड बढ़ेगा उत्तराखंड कार्यक्रम आरंभ किया था।