Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Dec 2021 12:08 pm IST

राजनीति

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया गांवों का भ्रमण


टिहरी: भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल खंडेवाल ने बासर और थाती पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने बूढ़ाकेदार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति तैयार करने को कहा। सोहन लाल घनसाली से भाजपा के प्रबल दावेदार बताये जा रहे हैं, वह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में भी में अपना योगदान दे रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 में उन्होंने प्रबल दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। कहा वह पार्टी के सच्चे सिपाई हैं, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस बार पार्टी उन्हें घनसाली से प्रत्याशी बनाएगी।