Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 9 Apr 2022 8:30 am IST


Ukraine Russia War: जल्द खत्म होने वाली है यूक्रेन में तबाही? रूस ने दे दिए संकेत


यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को शुरू हुए 44 दिन हो गए हैं। यूक्रेन के शहरों में तबाही मचाने वाले रूसी सैनिक अब जल्द ही अपने वतन लौट सकते हैं। क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में उसका 'विशेष सैन्य अभियान' निकट भविष्य में खत्म हो सकता है क्योंकि यूक्रेन पर हमले के उद्देश्य पूरे होने वाले हैं।  यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा महायुद्ध कब खत्म होगा? पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं। तमाम प्रतिबंधों की परवाह किए बगैर रूस ने यूक्रेन की धरती तबाही बंद नहीं की है। सिलसिलेवार यूक्रेन के शहरों में रूसी सेना द्वारा की गई तबाही के मंजर अब दुनिया के सामने आने लगे हैं। बूचा समेत कई शहरों में नरसंहार की तस्वीरों से पूरी दुनिया स्तब्ध है। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन में रूस का विशेष सैन्य अभियान निकट भविष्य में खत्म हो सकता है और रूसी सैनिक वापस बुलाए जा सकते हैं, क्योंकि यूक्रेन में उसके उद्देश्य पूरे हो रहे हैं।