Read in App


• Mon, 5 Jul 2021 2:47 pm IST


योग नगरी में कटा हुक्का पी रहे युवकों का चालान


ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में हरियाणाए दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं। गंगा तट पर यह लोग कोविड नियम और पुलिस के अन्य दिशा निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं।  देर रात त्रिवेणी घाट पर कुछ युवक सार्वजनिक रूप से हुक्का पी रहे थे। वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी पहुंच इस बात की जानकारी दी। त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने इनके खिलाफ चालन की कार्रवाई की गई और  इनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।