Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 12:43 pm IST


गोपेश्‍वर में व्यापारियों ने थाली बजाकर दर्ज किया विरोध


चमोली-व्यापारियों ने कोरोना महामारी में व्यापार प्रभावित होने पर तत्काल सरकार से आर्थिक पैकेज घोषित करने मांग करते हुए बस स्टेशन पर थाली बजाकर विरोध दर्ज किया। व्यापारियों ने कहा कि  इस बार कोरोना कर्फ्यू और वर्ष 2020 में लॉकडाउन से व्यापार ठप पड़ा रहा। व्यापारियों ने भी सरकार के निर्णयों का स्वागत कर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया, लेकिन अब व्यापारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है।