Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Jul 2022 7:30 pm IST

मनोरंजन

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अर्जुन कपूर ने किया खुलकर सपोर्ट, बोले- मैं जानता हूं...


बॉलीवुड के कूल एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी न्यूड तस्वीर को  लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच रणवीर सिंह के बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर अर्जुन कपूर उनके स्पोर्ट में आए हैं।
 दरअसल,  अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न का प्रमोशन कर रहे थे। उस दौरान अर्जुन से रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया
जिसपर एक्टर ने कहा, ‘जितना मैं जानता हूं, रणवीर सिंह में कोई भी दिखावा नहीं है। आप लोग रणवीर को 11-12 साल से देखते आ रहे हैं। वो जो भी करते हैं, वो उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा है। उन्होंने जो भी किया वो उनकी मर्जी है, उनको जैसे कंफर्टेबल लगता है वो करते हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए’।