Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 20 Dec 2021 7:01 pm IST

खेल

धोनी नहीं सहवाग थे चेन्नई सुपर किंग्स की पहली पसंद


महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल 2020 के प्रदर्शन को छोड़ दिया तो धोनी की अगुवाई में हर आईपीएल के सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। धोनी को सीएसके ने पहली बार 6 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो साल 2008 से ही उनके पंसदीदा खिलाड़ी रहे हैं। हर आईपीएल मेगा नीलामी से पहले उन्हें चेन्नई ने रिटेन रखा है। इंटरनेशन क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वो टीम से जुड़े हैं। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सीएसके की पहली पंसद नहीं थे। उनकी पहली पसंद वीरेंद्र सहवाग थे, लेकिन योजनाओं को बदलना पड़ा।