Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 3:29 pm IST


खटीमा में धान बिक्री में किसानों को आ रही दिक्कत, किसान आयोग उपाध्यक्ष ने क्रय केंद्र पर मारा छापा


धान क्रय केंद्रों में किसानों को धान की बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं. किसानों की दिक्कतों की शिकायतों पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने धान क्रय केंद्रों पर छापा मारा. राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने बरसात में भीगने के कारण कालेपन वाले धान को भी खरीदने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. राज्य किसान आयोग उपाध्यक्ष ने कहा धान, क्रय केंद्र पर हर हालत में खरीदा जाएगा.

 उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह किसानों की शिकायत पर खटीमा के धान क्रय केंद्रों पर छापा मारने पहुंचे. किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर किसानों से धान बेचने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली. किसानों ने बताया विगत दिनों ही बरसात के कारण जहां जहां पर धान पानी में पूरी तरह डूब गया था, उस जगह धान का रंग थोड़ा काला हो गया है. जिसके कारण सरकारी धान क्रय केंद्रों और कच्चे आढ़तियों द्वारा धान की बिक्री में दिक्कत आ रही हैं.