Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Mar 2022 10:30 am IST


स्थानीय उत्पादों को जनपद में मिलेगा बढावा


उत्तरकाशी:  जनपद के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए उद्योग विभाग के हिमाद्रि कांप्लेक्स को नया रूप दिया जा रहा है। यहां ऊन, काष्ट व रिंगाल के उत्पादों के लिए नए लुक के साथ बेहतर स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इन उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया भी पर्यटकों को दिखाई जाएगी। जनपद में बड़ी संख्या में कारीगर ऊन, काष्ट व रिंगाल के उत्पादों के निर्माण का कार्य करते हैं, जिससे इन कारीगरों की आजीविका चलती है। अब प्रशासन इन उत्पादों व इनसे जुड़े कारीगरों को और अधिक बढ़ावा देने जा रहा है। जिसके लिए जनपद मुख्यालय में उद्योग विभाग के हिमाद्रि कांप्लेक्स को पहाड़ी शैली में नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए प्रांतीय खंड ने करीब 70 लाख की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। हिमाद्रि कांप्लेक्स को पहाड़ी शैली में बेहद आकर्षक रूप दिया जाएगा। इसके अलावा यहां पर्यटक कारीगरों को इन स्थानीय उत्पादों को बनाते हुए भी देख सकेंगे।