Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 12:18 pm IST


आपदा प्रभावित लोग खेतों में लगे टेंटों में रात गुजारने को मजबूर


उत्तरकाशी में आई आपदा के जख्म ताजे हैं। भटवाड़ी ब्लॉक के बाड़ागड्डी क्षेत्र के मस्ताड़ी गांव के ग्रामीणों को अपने घरों को छोड़कर रात खेतों में लगे टेंटों में गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की और से तीन टेंट देने के बाद अपना पल्ला झाड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में लाइट नहीं है और टेंट भी टपक रहे हैं। खेतों में अंधेरे में सांप और जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों में भारी रोष है।