Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 20 Nov 2022 6:30 pm IST

मनोरंजन

बेटी वामिका संग बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, पंडितों से लिया आशीर्वाद


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड ट्रिप पर हैं।  इस ट्रिप पर वह फन करने के साथ ही धार्मिक स्थलों पर भी जा रहे हैं। इसी कड़ी वे नैनीताल  स्थित बाबा नीम करोली आश्रम भी गए। आश्रम में मौजूद फैंस अपने बीच इस पसंदीदा सेलिब्रटी का पाकर खुश हो गए और सेल्फी लेने की होड़ लग गई। पंडितों ने भी उन्हें तिलक लगाया और आशीर्वाद दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विराट ने काले रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई है जबकि अनुष्का गर्म सर्दियों के कपड़े-जैकेट, कोट, मफलर और स्वेटर पहने हुए हैं। हालांकि फोटो में उनकी नन्ही परी वामिका नहीं दिखाई दे रही है।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बाबा नीम करोली आश्रम में कई घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने कंबल भी वितरित किये।