Read in App


• Fri, 24 Nov 2023 5:29 pm IST


देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट में प्री डिजास्टर सम्मेलन का आयोजन, वैज्ञानिकों ने हिमालयन हैजर्ड पर की चर्चा


28 नवंबर से 1 दिसंबर तक 6वां वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट कार्यक्रम आयोजित होने से पहले वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में प्री डिजास्टर सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से "हिमालयन हैजर्ड वे फॉरवर्ड" विषय पर चर्चा की गई.प्री डिजास्टर सम्मेलन में "हिमालयन हैजर्ड वे फॉरवर्ड" विषय के तहत लैंडस्लाइड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, ग्लेशियर हजार्ड्स एंड प्लॉजिबल मिटिगेशन, सीस्मिक रिस्क्स एंड एडवांस इन अर्थक्वेक साइंस और माउंटेन फ्लूवियल एक्सट्रीम एंड रिस्क- मैनेजमेंट विषय पर देश और विदेशों से आए वैज्ञानिकों ने अपनी राय रखी. 28 नवंबर से एक दिसंबर तक होने वाले डिजास्टर सम्मेलन में भी इन्हीं विषयों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही हिमालयी राज्यों की बड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा होगी.