Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 27 Feb 2022 12:00 pm IST


महाशिवरात्रि पर रात तीन बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट


मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर सोमवार रात तीन बजे पट खुल दिए जाएंगे। इसके बाद भक्तों को दो मार्च की रात 11 बजे तक लगातार 44 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। महापर्व पर देशभर से करीब दो लाख भक्तों के उज्जैन आने का अनुमान है। जिला प्रशासन व मंदिर समिति ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है। दावा किया है कि दर्शन की कतार में लगने के बाद भक्तों को 40 मिनट में दर्शन हो जाएंगे। इस बार शिव विवाह के शुभ प्रसंग पर दीपोत्सव के रूप में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ओंकारेश्वर, नागचंद्रेश्वर व कोटितीर्थकुंड के आसपास 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार एक मार्च को महाशिवरात्रि है।