Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Oct 2021 5:01 pm IST


खटीमा के साल बोझी में बनेगा ग्रीन पार्क


खटीमा। वन विभाग खटीमा, सुरई एवं किलपुरा रेंज में जन उपयोगी सुविधाओं को विकसित करने जा रहा है। इसके तहत साल बोझी में ग्रीन पार्क बनाया जाएगा जिसमें सुबह की सैर और योग करने की व्यवस्था की जाएगी। खटीमा तथा किलपुरा रेंज के विश्राम गृहों को सुसज्जित भी किया जाएगा। बुधवार को यहां पहुंचे डीएफओ संदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि वन विभाग पीलीभीत टाईगर रिजर्व की तर्ज पर सुरई रेंज की ओर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है। नगर से लगे आरक्षित वन क्षेत्र में 62 लाख रुपये की लागत से लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग एरिया विकसित किया जाएगा। इसमें ग्रीन पार्क, 100 मीटर तक हरियाली मार्ग और उसके दोनों ओर आकर्षक लाइटें लगेंगी। बीच में झोपड़ी बनाई जाएगी। मार्निंग वॉक के लिए गार्डन के चारों ओर मार्ग बनाया जाएगा।