Read in App


• Sun, 7 Mar 2021 8:33 am IST


दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया


रुद्रप्रयाग-ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के अभिभावकों व शिक्षकों के लिए राफैल संस्था देहरादून के सहयोग से एक दिवसीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांग बच्चों के पठन-पाठन में रुचि बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि दिव्यांग बच्चों को उनके बेहतर कार्य के साथ ही नियमित प्रेरित करना चाहिए, जिससे वे समाज की मूल धारा से अपने को अलग न समझे। इस मौके पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए उप खंड शिक्षाधिकारी रवि कुमार ने की। इस मौके पर प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह पुष्पवाण , संस्था के विशेषज्ञ दिव्या रावत, मंगली राणा, सुशीला बिष्ट, मनोज शर्मा, देवेंद्र सिंह बजवाल, देवानंद गैरोला, बुद्धिबल्लब सेमवाल, देवेश भट्ट, गजेंद्र करासी, ललित वाजपेई, मंजू देवी, सुरेशी देवी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।