Read in App


• Sat, 10 Apr 2021 2:24 pm IST


वनाग्नि से निकला ब्लैक कार्बन ग्लेशियरों को ढाई मीटर तक और पीछे खिसका देगा


अल्मोड़ा-वनाग्नि से निकल रहा ब्लैक कार्बन हिमालय के लिए बहुत खतरनाक साबित हो रहा है। यह ग्लेशियरों को तेजी से पिघला रहा है और उसके पिघलने की सालाना वृद्धि दर को बढ़ा रहा है। अनुमान है कि यह ग्लेशियरों को ढाई मीटर तक और पीछे खिसका सकता है।हिमालय में मौजूद ग्लेशियर हर साल पिघलकर पीछे की ओर खिसक रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लेशियरों में कहीं पर ज्यादा और कहीं पर कम बर्फ का जमाव होता है।