Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Oct 2021 10:30 am IST


त्रिशक्ति गौरव रैली निकाली गई


रुद्रप्रयाग: भाजपा जखोली मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में तहसील परिसर से वन चेतना पार्क तक त्रिशक्ति गौरव रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनायी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने विधायक कार्यकाल की उपलब्धि जनता व कार्यकर्त्ताओं के रखते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ दिया है ओर शेष गांवों को भी सड़क मार्ग से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि वे सदैव सम्मान के पात्र होते हैं।