Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Sep 2021 5:05 pm IST

वीडियो

लघु व्यापारियों की महापंचायत में उठाई गई पुनर्वास की मांग



हरिद्वार। चित्रा सिनेमा के सामने रेलवे रोड खोखा मार्केट के लघु व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर मायापुर, रामलीला ग्राउंड प्रांगण में लघु व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष चोखे लाल के संयोजन में लघु व्यापारियों की महापंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता तिलकराज मामा ने की, महापंचायत में मुख्य अतिथि प्रमुख वक्ता के रूप में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक अरोड़ा, काशीराम ननकानी ने संयुक्त रूप से किया। सरकार के लघु व्यापारियों के पुनर्वास की मांग की गई।
इस अवसर पर लघु व्यापार सेवा समिति के अध्यक्ष चोखे लाल ने कहा माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों को दरकिनार कर नगर निगम प्रशासन द्वारा 12 वर्षों से रेलवे रोड के सभी खोखा धारक लघु व्यापारियों को विकल्प के रूप में सही जगह का चयन ना करने के कारण लघु व्यापारियों को बेरोजगारी की मार जलते हुए दर-दर भटकना पड़ रहा है। 
लघु व्यापारियों की महापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा चित्रा सिनेमा के सामने रेलवे रोड के लघु व्यापारियों की न्यायसंगत मांगों के लिए संघर्ष जारी रहेंगा। 
खोखा मार्किट के लघु व्यापारियों की महा पंचायत में सम्मलित हुए लघु व्यापारियों में मंजु तोमर, चंद्रप्रकाश टूटी, विकास चंद्रा, रामनाथ, जय भगवान, अशोक चड्ढा, विनोद जाटव, विमल कुमार, राम कुमार, जय भगवान त्रिपाठी, दीपक अरोड़ा, गौरव कालरा, उमेश बजाज,  बलराम, सचिन अमित शर्मा, अजय शर्मा, राजकुमार तनेजा आदि ने प्रमुख रूप से विचार व्यक्त किये।