सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश और विदेश में भी सबको हिला कर रख दिया था। उनकी हत्या की खबर ने उनके फैंस के दिल को दहला दिया था। लेकिन मूसेवाला के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। मूसेवाला की हत्या करने वालों में शामिल दो शूटर मनु और रूपा की आज पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो शूटर काफी दिनों से फरार थे। जिनकी आज पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। इस मुठभेड़ में शामिल तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मौके से एक बैग बरामद हुआ है, जिसमें से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद किया गया है।
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में जो 2 शूटर मनु और रूपा फरार थे, दोनों की आज मुठभेड़ में मौत हुई है। 3 पुलिसकर्मी घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। मौके से एक एके-47 और पिस्तौल बरामद हुआ है। मौके से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच चल रही है: डीजीपी गौरव यादव #amritsarencounter pic.twitter.com/ayhLvr3wh8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022