राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से असम के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति दोपहर में काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने जीप की सफारी करने के बाद यहां भारत में हाथी संरक्षण पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।
इसके बाद अपने दौरे के दूसरे दिन द्रौपदी मुर्मू काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट हाथी के 30 साल के सफल समापन पर आयोजित गज उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दें कि, शुक्रवार को ही राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी में गौहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लेंगी। साथ ही माउंट कंचनजंगा अभियान को हरी झंडी दिखाएंगी। वहीं तीन दिवसीय असम यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन राष्ट्रपति तेजपुर का दौरा करेंगी। यहां वह वायुसेना केंद्र से सुखोई 30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं।