Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Nov 2022 4:00 pm IST

नेशनल

महाराष्ट्र : काला जादू और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए अनोखी पहल, श्मशान में मनाया जन्मदिन...


महाराष्ट्र के ठाणे से चौकाने, हैरान करने और आश्चर्य से भर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर श्मशाम में पार्टी दी है। 

मोहने श्मशाम घाट पर 19 नवंबर को पार्टी का आयोजन किया था। श्मशाम में बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए 100 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। जहां व्यक्ति ने पार्टी में आमंत्रित लोगों को बिरयानी और केक परोसा। जानकारी के मुताबिक, ठाणे के कल्याण शहर निवासी 54 वर्षीय गौतम रतन मोरे ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का अजीबोगरीब आयोजन किया। 

मोरे ने बताया कि, उन्हें इस तरह के आयोजन की प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल और नरेंद्र दाभोलकर से मिली। दोनों ने काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया है। मोरे ने कहा, वह भी लोगों को संदेश देना चाहते थे कि श्मशाम घाटों और ऐसी जगहों पर भूत-प्रेत मौजूद नहीं होते हैं।