Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Oct 2022 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

प्रोस्टेट कैंसर में रोगकारक जीन बचा सकता है मरीज की जान, जानिए ये कैसे करता है सहायता...?


वैज्ञानिकों ने प्रोस्टेट कैंसर पर एक ताजा शोध किया। शोध में पाया गया है कि, प्रोस्टेट कैंसर में एक कैंसरकारी जीन महत्वपूर्ण आनुवंशिक रूपांतर को नियंत्रित करता है, जिससे मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। 

क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में बाट्र्स कैंसर इंस्टीट्यूट, इतालवी इंस्टीट्यूट फॉर जीनोमिक मेडिसिन और मिलान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की तरफ से जारी सेल रिपोर्ट के मुताबिक. कैंसरकारी जीन प्रोस्टेट कैंसर में आनुवांशिक रूपांतरों के निर्माण को प्रभावित करता है और इससे रोग के वापस बिगड़ने और मरीज की हालत में सुधार के लिए नई दवाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

शोधकर्ताओं ने बताया कि, पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर आम है और यह रोग मौतों का बड़ा कारण है। प्रोस्टेट कैंसर में आनुवंशिक संरचना बहुत परिवर्तनशील होती है, जिससे मरीज का निदान और उपचार बहुत मुश्किल हो जाता है। इस आनुवांशिक भिन्नता के बारे में जानकारी बढ़ने के चलते इलाज में सुधार हो पाएगा।