Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 27 Jul 2021 7:30 am IST


सीएम ने रुद्रपुर से सितारगंज तक नहीं की विकास की घोषणा


सितारगंज/नानकमत्ता/किच्छा। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री तराई के दौरे पर आए। उन्होंने रुद्रपुर से सितारगंज विधानसभा तक एक भी विकास की घोषणा नहीं की। रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बेहड़ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। जनता चुनाव में कांग्रेस को सत्ता सौंपकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। वहां पर प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, जिलानी अंसारी, कांता प्रसाद सागर, संदीप बावा, भुवन चंद्र भट्ट, मुख्त्यार अंसारी आदि थे। इधर, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, रामनगीना प्रसाद आदि ने भी उनका स्वागत किया। वहीं, बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह और प्रबंधक रणजीत सिंह ने बेहड़ तथा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर को सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।