Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 10:30 am IST

राजनीति

आप ने किया जिला मुख्यालय पर विधायक कार्यालय का घेराव


रुद्रप्रयाग:  पार्टी हाईकमान के निर्देशों पर आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर विधायक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय विधायक से साढ़े चार सालों के विकास कार्यो का हिसाब मांगा। साथ ही भाजपा पर मंहगाई, बेरोजगार और पलायन बढ़ाने का आरोप भी लगाया। रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अचानक न्यू बस अड्डे में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के कार्यालय पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर आप नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किशोरी नंदन डोभाल ने कहा कि साढ़े चार सालों में भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं उनका जनता को हिसाब बताए।