Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Oct 2021 3:37 pm IST

जन-समस्या

पालिका होने पर भी परेशानी का अंबार लगा है;


बागेश्वर: मंडलसेरा को पालिका में शामिल होने का भी लाभ नहीं मिल रहा है। यहां बनी सड़क में आज तक नाली नहीं बनी है। इस कारण लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जम रहा है। इस कारण सड़क तलैया में तब्दील हो गई हैं। लोगों ने पालिका लोनिवि से समन्वय बनाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस कारण लोगों के घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर एकत्रित हो रहा है। यही पानी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को तालाब बनने से वाहनों के चलने से गंदे पानी के छिटों से दो चार होना पड़ता है। स्कूली बच्चे सबसे अधिक परेशान रहते हैं।