Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 6 Nov 2021 12:00 pm IST


दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर 10 नवंबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश


दिल्ली सरकार ने इस साल छठ पूजा को लेकर 10 नवंबर (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है। सरकार ने छठ पूजा को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया है। गौरतलब है, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत लोगों की सीमित संख्या में सार्वजनिक छठ पूजा मनाने की अनुमति दी है।