इन दिनों श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि दवा की कमी के चलते यहां पर मरीजों की मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है।
दरअसल, श्रीलंका में गहराए आर्थिक संकट अब कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब यहां के डॉक्टरों का कहना है कि आर्थिक संकट के वजह से दवा की कमी है। जिसके कारण अस्पातलों में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। और उनकी मौत हो जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज है। यहां कैंसर से जूझ रहे लोगों का हाल बहुत बुरा है।
बता दें कि श्रीलंका अपनी चिकित्सा आपूर्ति का 80% से अधिक पूरे देश में आयात करता है, लेकिन संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त हो रहा है। यहीं नहीं इसके कारण आवश्यक दवाएं अस्पतालों से गायब हो रही हैं। मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी मौत हो रही है।