Read in App


• Thu, 30 Nov 2023 3:11 pm IST


हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ईजा बैणी महोत्सव में हुए शामिल


Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Haldwani, participated in Eja Baini Mahotsav

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे. इसके बाद शहर के तिकोनिया से खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल एमबीपीजी ग्राउंड पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने स्वागत कियाहल्द्वानी में ईजा बैणी महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए महिलाओं के ऊपर पुष्प की वर्षा की. भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया. इस दौरान जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड का भी आयोजन किया गया. महोत्सव को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया.