Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Apr 2022 11:28 am IST


सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता के टॉप 3 टिप्स रखेंगे आपको हेल्दी


सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि खुद को हेल्दी रखने के  टॉप 3 टिप्स की क्या हैं.. 

 - रुजता ने  बताया कि आपको एक अकेले पोषक तत्व के आधार पर अपने भोजन का चुनाव नहीं करना है। खाने पर ध्याने देने का मतलब है कि आपको अपनी डाइट में वो सारे पोषक तत्व शामिल करने हैं जिनसे आपके शरीर को एनर्जी मिले। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना है कि प्रोटीन, फाइबर, फैट और कार्बोहाइड्रेट की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी सामान्य मात्रा में आपकी बॉडी में जरूर जाने चाहिए।

- एक्सरसाइज यानि व्यायाम करना आजकल बॉडी की डिमांड है। दरअसल, आज के समय में अधिकांश लोगों की डेस्क जॉब होती है जिसके चलते एक्सरसाइज ना के बराबर हो गई है। इसलिए जरूरी है कि शरीर थोड़ा व्यायाम भी करे। हालांकि, आपको इसे किसी पनिशमेंट की तरह नहीं लेना है, लेकिन अगर आप इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लेंगी तो आप बिल्कुल फिट एंड फाइन रहेंगी। इसलिए कोशिश करिए की हफ्ते में तीन घंटे आप एक्सरसाइज करें। बेस्ट एक्सरसाइज वही है तो पूरी की जाए।

-  रुजुता ने जेंडर एकुलिटी की बात भी की। कई बार महिलाओं को अपने खानपान, अपनी एक्सरसाइज या रेस्ट टाइम से थोड़ा कोम्प्रोमाइज करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो महिलाएं हैं। ऐसे में महिलाएं ये सोचती हैं कि हमारे पास खाने का या एक्सरसाइज करने का टाइम तो है लेकिन उसे सही से मैनेज नहीं कर पा रही हैं। दरअसल, महिलाओं के दिमाग में एकसाथ कई सारे काम चल रहे होते हैं, जिनको सोचते हुए कोई ना कोई काम अर्जेंट हो जाता है जिसके कारण बाकी की चीजें नहीं हो पाती हैं। इसलिए कोशिश करिए कि आप थोड़ा सा समय अपने लिए जरूर निकालें। साथ घर के सदस्यों को भी जरूरत है कि वो भी महिलाओं को अन्य कामों में मदद कराएं ताकि उन्हें भी अपने लिए कुछ करने का समय मिल पाए।

उम्मीद है कि रुजुता से मिले टिप्स आपको पसंद आये होंगे।