Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 12:30 am IST

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है रितेश पांडेय और अंतरा सिंह का 'पतरी कमरिया आय हाय हाय' गाना


भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता रितेश पांडेय  का नया गाना ‘पतरी कमरिया आय हाय हाय’ आज रिलीज हो गया है। Youtube पर रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस वीडियो की शुरुआत एनर्जेटिक डांस से होती है। इस गाने को रितेश पांडये ने भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका  के साथ गाया है।  आदिशक्ति फिल्म्स प्रा लि के बैनर तले मनोज मिश्रा प्रस्तुत गाना ‘पतरी कमरिया आय हाय हाय’

आज पटना में पी एंड एम मॉल स्थित घर आंगन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया है। इससे पहले रितेश पांडे का भोजपुरी गाना‘प्यार से जरूरी पढाई बा’ भी आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया गया था।  इसमें एक्ट्रेस अनीषा पांडे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वीडियो में रितेश पांडेय उनसे मिलने के लिए तड़प रहे हैं मगर एक्ट्रेस हैं कि नखरे ही दिखा रही हैं। वो वीडियो में रितेश की प्रेमिका के साथ-साथ एक स्टूडेंट की भूमिका भी निभा रही हैं।  उनका एग्जाम चल रहा था, जिसकी वजह से अनीषा पढ़ाई करने में बिजी होती हैं और एक्टर को जरा भी टाइम नहीं दे पाती हैं। इस गाने को रितेश ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और इसे अब तक 12 लाख  से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।