Read in App


• Tue, 6 Jul 2021 4:04 pm IST


श्रद्धालुओं के लिए खुला गर्जिया देवी मंदिर


प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद गर्जिया मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। वहीं मंदिर समिति ने प्रशासन से मंदिर खोलने की गुहार लगाई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए आज से गर्जिया मंदिर को खोलने को लेकर प्रशासन ने अनुमति दे दी है। इस दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।