Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Dec 2021 7:00 am IST


देहरादून: नाबालिग का अपहरण कर युवकों ने रातभर किया दुष्कर्म


देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आधी रात को आरोपित किशोरी का अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता राजमिस्त्री हैं, जबकि आरोपित मजदूरी करते हैं। 

मामले की जांच कर रहीं दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि वसंत विहार क्षेत्र में बिहार का एक परिवार दो मंजिला मकान में किराये पर रहता है। उसी मकान के भूतल के कमरे में विक्रम और उसका एक दोस्त भी रहते हैं। किशोरी के स्वजन का आरोप है कि दोनों आरोपित युवक पहले से किशोरी को गलत नजरों से देखते थे। बीते 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी शौचालय गई थी।